[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी से बागोरिया निशान रवाना:पंचमी को मंदिर पर चढ़ेगा ध्वज, जीण माता धाम में नवरात्र की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी से बागोरिया निशान रवाना:पंचमी को मंदिर पर चढ़ेगा ध्वज, जीण माता धाम में नवरात्र की तैयारी

खेतड़ी से बागोरिया निशान रवाना:पंचमी को मंदिर पर चढ़ेगा ध्वज, जीण माता धाम में नवरात्र की तैयारी

खेतड़ी : चैत्र मास के नवरात्र में जीण माता धाम की परंपरा के अनुसार खेतड़ी से बागोरिया निशान रवाना हो गया है। ये निशान पंचमी को मंदिर के गुंबद पर चढ़ाया जाएगा। ये परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। भगत लालाराम सैनी ने बताया कि नवरात्र में दौज को बागोरिया निशान गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा के लिए निकलता है। इसी दिन धाम में खेतड़ी के पपुरना और रोजड़ा से भी निशान पहुंचते हैं। नवमी के दिन पपुरना का निशान भंवरावाली माता और रोजड़ा का निशान काजल शिखर पर चढ़ाया जाता है।

जीणमाता निशान पदयात्रा मंडल के नेतृत्व में भगत लालाराम सैनी और रामवतार सैनी की अगुवाई में निशान की नगर परिक्रमा की गई। श्रद्धालु माता का निशान लेकर जीण माता धाम के लिए रवाना हुए। कस्बे में निशान यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में रामवतार सैनी, सुलतान सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी, सुभाष कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, लालचंद और अमित कुमार सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin