[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डम्पर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डम्पर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

डम्पर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

खेतड़ी : स्टेट हाइवे नंबर 13 खेतड़ी नीमकाथाना सड़क मार्ग पर पपुरना में सोमवार शाम को पत्थरों से भरे डम्पर की चपेट से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद सैकंडों की संख्या में ग्रामीण बस स्टैंड पर पपुरना पर एकत्रित हो गए तथा मृतक पपुरना निवासी सत्यवीर मेघवाल (55) पुत्र श्योचंद मेघवाल के शव को रख कर प्रदर्शन किया तथा जाम लगा दिया। लगभग 1 घंटे तक तक नीमकाथाना सड़क मार्ग अवरूद्ध रहा। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी खेतड़ी गोपाललाल जांगिड़ ने समझाइश कर शव को राजकीय अजीत उप अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा जाम हटवाया। थानाधिकारी जांगिड़ ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजन ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin