[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सखी परिवार द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सखी परिवार द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

सखी परिवार द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : सखी परिवार द्वारा गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और भक्ति भाव के साथ इस पावन अवसर को विशेष बनाया। इस उत्सव में महिलाओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गणगौर माता के प्रति श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्वेता पारीक, गिरिजा मिश्रा, श्वेता शर्मा, अनिता रुद्र, रेखा डिडवानिया, सोनू पाराशर, संतोष सेन, अनु शर्मा, पिंकी अग्रवाल, मंजू शर्मा, सीता जांगिड़, ईशा दर्जी, सुनीता दर्जी, सीमा सोनी, मनीषा चोटिया समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिलाओं ने गणगौर माता का 16 श्रृंगार कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की और पारंपरिक गीतों व नृत्य के साथ कार्यक्रम को रंगीन बनाया। साथ ही, इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने कहा कि गणगौर महोत्सव हमारे सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इस तरह के आयोजन हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

सखी परिवार ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया, जिससे वातावरण में मिठास और सौहार्द्रता बनी रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62