[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में बैठक:कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष, एसपी से मिलकर कार्रवाई की करेंगे मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में बैठक:कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष, एसपी से मिलकर कार्रवाई की करेंगे मांग

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में बैठक:कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष, एसपी से मिलकर कार्रवाई की करेंगे मांग

झुंझुनूं : झांझोत गांव में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ दीवारों पर आपत्तिजनक और अश्लील शब्द लिखे जाने के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्री बीबा दास मंदिर प्रांगण में बैठक की।

बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे गुरुवार सुबह झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात करेंगे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

ये है मामला

सोमवार सुबह झांझोत गांव में तब हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने मंदिर के सामने की दीवार और अन्य स्थानों पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्द लिखे हुए देखे। इस कृत्य से ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

बुधवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में गलत संदेश जाएगा और असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर गुरुवार को एसपी से मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वे आगे के कदम पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आस्था का मामला नहीं है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का भी सवाल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22