[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में वाहन निलामी से 33.88 लाख का राजस्व प्राप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में वाहन निलामी से 33.88 लाख का राजस्व प्राप्त

सीकर में वाहन निलामी से 33.88 लाख का राजस्व प्राप्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : प्रादेशिक परिवहन कार्यालय परिसर में विभाग द्वारा जब्त वाहनों की खुली निलामी की गई, जिसमें विभाग को 33.88 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। निलामी में वाहन मालिक, कबाड़ी व आमजन उपस्थित रहे। निलामी कमेटी में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी ताराचन्द, जिला कलक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कोष कार्यालय के प्रतिनिधि रमेश कुमार, सहायक लेखाधिकारी हरलाल सिंह खाखल, भरत सिंह, महेन्द्र सिंह परिवहन निरीक्षक शामिल थे।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सीकर मथुरा प्रसाद मीना ने बताया कि सबसे अधिक बोली वाहन संख्या आरजे13 पीए 6705 की 15.50 लाख रही, जिसे बिशन सिंह द्वारा खरीदा गया। विभाग द्वारा जब्त वाहनों की निलामी निर्धारित समयावधि में की जाएगी, जिससे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सीकर को वित्तीय वर्ष 2024-25 राजस्व लक्ष्य 264.07 करोड़ आवंटित किया गया है, जिसमें विभाग को 25 मार्च 2025 तक 244.38 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। विभाग द्वारा बिना कर चुकाये वाहनों की जांच की जा रही है और सीज की कार्यवाही की जा रही है। सीकर में अबतक 220 वाहनों के चालान बनाये जाकर सीज की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22