[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल के खेल मैदान में निर्माण का विरोध:उदयपुरवाटी में लोगों ने रुकवाया काम, प्रिंसिपल ने दूसरा विकल्प ढूंढने का दिया आश्वासन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल के खेल मैदान में निर्माण का विरोध:उदयपुरवाटी में लोगों ने रुकवाया काम, प्रिंसिपल ने दूसरा विकल्प ढूंढने का दिया आश्वासन

स्कूल के खेल मैदान में निर्माण का विरोध:उदयपुरवाटी में लोगों ने रुकवाया काम, प्रिंसिपल ने दूसरा विकल्प ढूंढने का दिया आश्वासन

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नया विवाद सामने आया है। स्कूल के खेल मैदान में निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर काम रुकवा दिया। केंद्र सरकार की योजना के तहत स्कूल में छोटे बच्चों के लिए नए कक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव है। स्कूल परिसर में अन्य जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रिंसिपल सुदर्शन सैनी ने खेल मैदान में इनके निर्माण का प्रस्ताव रखा था।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों के लिए मौजूदा खेल मैदान पहले से ही छोटा पड़ रहा है। निर्माण कार्य से यह और सीमित हो जाएगा। विरोध को देखते हुए प्रिंसिपल सैनी ने समसा के अधिकारियों से चर्चा कर वैकल्पिक समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

विरोध प्रदर्शन में पार्षद राजेंद्र मारवाल, माहिर खान, गोविंद वाल्मिकी, श्यामलाल कटारिया, संदीप मारवाल, पार्षद पिंटू स्वामी, अमित अली कच्छावा, जब्बर सिंह शेखावत और हरी मीणा सहित कई स्थानीय लोग शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin