[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में गेहूं-प्याज की फसल में बो रखी थी अफीम:पुलिस ने खेत से 2100 पौधे जब्त किए, आरोपी काश्तकार फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में गेहूं-प्याज की फसल में बो रखी थी अफीम:पुलिस ने खेत से 2100 पौधे जब्त किए, आरोपी काश्तकार फरार

सीकर में गेहूं-प्याज की फसल में बो रखी थी अफीम:पुलिस ने खेत से 2100 पौधे जब्त किए, आरोपी काश्तकार फरार

सीकर : सीकर जिले की नेछवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेहूं व प्याज की फसल की आड़ में बो रखी अवैध अफीम की फसल नष्ट की है। पुलिस ने खेत से 2100 अफीम के हरे पौधे भी जब्त किए हैं। आरोपी काश्तकार मौके से फरार है।

पुलिस टीम कार्रवाई करती हुई।
पुलिस टीम कार्रवाई करती हुई।

एसएचओ रामकिशन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेछवा इलाके के सिगडोला बड़ा गांव में एक काश्तकार अपने खेत में गेहूं व प्याज की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और खेत में दबिश दी। खेत में पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने खेत से गेहूं व प्याज की फसल के बीच में बोई हुई अफीम की फसल नष्ट की। पुलिस ने खेत से 2100 अफीम के हरे पौधे भी जब्त किए हैं। जिनका वजन 187.94 किलोग्राम है। आरोपी सांवरमल अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62