[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनवाड़ी केंद्र के लाभार्थीयों का होगा आधार सत्यापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनवाड़ी केंद्र के लाभार्थीयों का होगा आधार सत्यापन

आंगनवाड़ी केंद्र के लाभार्थीयों का होगा आधार सत्यापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाएं लेने के लिए लाभार्थियों का फेस रिकॉग्निशन और आधार सत्यापन होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाएं जैसे पोषाहार आदि लेने के लिए सभी लाभार्थी का आधार सत्यापन होगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता द्वारा पोषण ट्रैकर एप में लाभार्थी की फोटो अपलोड की जाएगी और आधार सत्यापन के लिए ई केवाईसी किया जाएगा। झुंझुनू जिले में अब तक 75 प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन नहीं करवाने वालों को सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। अतः आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपना सत्यापन पूर्ण कराएं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad