[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 95वें बलिदान दिवस पर निकली रैली:शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि, सभा भी की गई आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 95वें बलिदान दिवस पर निकली रैली:शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि, सभा भी की गई आयोजित

पिलानी में 95वें बलिदान दिवस पर निकली रैली:शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि, सभा भी की गई आयोजित

पिलानी : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहादत दिवस पर पिलानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू क्रांति सेना की रैली, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की सभा सहित कई सामाजिक संगठनों व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सरावगी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के राज्य सचिव कुलदीप सिंह मुख्य वक्ता रहे। राज्य अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्रांतिकारी गीत और नाटक प्रस्तुत किए गए।

हिन्दू क्रांति सेना की रैली, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की सभा सहित कई सामाजिक संगठनों व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हिन्दू क्रांति सेना की रैली, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की सभा सहित कई सामाजिक संगठनों व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य वक्ता ने बताया कि भगत सिंह ने युवा अवस्था में ही शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। उन्होंने समझ लिया था कि केवल अंग्रेजों को भारत से निकालना ही पर्याप्त नहीं है। हिन्दू क्रांति सेना की रैली में 351 मीटर लंबा तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। झेरली आश्रम के महंत दशहरा नाथ के सान्निध्य में रैली निकाली गई। प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली के नेतृत्व में रैली मुख्य बाजार से होते हुए भगत सिंह सर्किल पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर रैली पर पुष्प वर्षा की गई।

पिलानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में महादेव सिंह, रतनलाल जोगी, समुंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet