[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में युवक की मौत:खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; दोस्तों के साथ गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में युवक की मौत:खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; दोस्तों के साथ गया था

सरदारशहर में युवक की मौत:खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; दोस्तों के साथ गया था

सरदारशहर : सरदारशहर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की पहचान चूरू के ढाढरिया चारणान निवासी पुरुषोत्तम उर्फ बनवारी के रूप में हुई है। मृतक के भाई सीताराम ने मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका भाई पुरुषोत्तम 22 मार्च की रात 8 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार में सरदारशहर जाने की बात कहकर निकला था। उसके साथ मदनलाल, आनंद कुमार और विकास थे।

रात करीब 1:30 बजे सीताराम को आनंद कुमार का फोन आया। उसने बताया कि पुरुषोत्तम को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब सीताराम राजकीय अस्पताल सरदारशहर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसका भाई खून से लथपथ था। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं और वह जीवित नहीं था। मृतक का मोबाइल फोन व्यायामशाला ताल मैदान के सामने से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई के अनुसार मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet