[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में शीतला माता का विशाल मेला भरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में शीतला माता का विशाल मेला भरा

5100 की कुश्ती में अनिल बागोत ने ख्याली बंसियाल को हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला  : शिमला के डालोडी धाम में शीतला माता का विशाल मेला 21 मार्च शुक्रवार को धूमधाम से भरा। मेला व्यवस्थापक सूबेदार रामकुमार कोलिहान व रामनिवास बाबूजी ने बताया कि 20 मार्च को रंधा पोहा किया गया। तथा 21 मार्च को माता का मेला लगा जिसमें रात 3 बजे से ही माता के मंदिर के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गए। पुजारी मालाराम प्रजापत ने दिनभर पूजार्चना करवाई। ग्राम की महिलाएं व पुरुषों व बच्चों ने माता के दर्शन किए तथा माता के वासी गुलगुला व पुरी का भोग लगाया। मेले में सुभाष निनाणिया एंड पार्टी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। 21 तारीख को मेले के अवसर पर धमाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

मेले में 100 रु से 5100 रुपए तक की कुश्ती करवाई गई। पहलवान अनिल बागोत ने ख्याली बंसियाल को हराकर 5100 रुपए की कुश्ती जीती। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई जिसमें बापडोली हरियाणा की टीम ने छितरोली हरियाणा की टीम को 2 प्वाइंट से हराकर विजय हासिल की। विजेता टीम को 5100 रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया। मेले के अवसर पर माता के मंदिर को अच्छी तरह से सजाया गया। मेले में रंग बिरंगी दुकान आकर्षण का केंद्र रही। समाजसेवी मंजीत लाठर और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा मीठे पानी की सुंदर व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पीटीआई सवाई सिंह यादव, जयसिंह प्रधान, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह यादव, रामकुमार कोल्याण, रामनिवास बाबूजी, शीशराम पच, बाबूलाल यादव, नरेश यादव, नरेश मास्टर, रविकांत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, महावीर परचारी, भोलाराम पूर्व उप सरपंच, यादव समाज जिलाध्यक्ष विपिन यादव, शीशराम यादव, बुधराम भांजा, रामावतार यादव, राजेंद्र मास्टर, बिल्लू बुलडा सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

मेले में बहुत भारी जनसैलाब उमड़ा। लेकिन पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिली। मेले में पुलिस जाब्ता नहीं लगाए जाने को लेकर भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin