[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगेरा में रक्तदान शिविर व आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भगेरा में रक्तदान शिविर व आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

भगेरा में रक्तदान शिविर व आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : संत निरंकारी मिशन शाखा भगेरा की ओर से अग्रवाल धर्मशाला भगेरा में रक्तदान शिविर व सत्संगका आयोजन किया गया। संत निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट S N C F के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत उत्साह से सेवादल के बहन और भाई अधिकारी संचालक, शिक्षक, क्षेत्रीय संचालक, जोनल इंचार्ज, संयोजक मुखी व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 66 यूनिट रक्तदान हुआ। सत्संग की अध्यक्षता शिव भगवान बजाज जोनल इंचार्ज चूरु ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सतगुरु जीवन जीने के तरीका बताता है। सतगुरु की शिक्षाओं से गुरसिख का जीवन अहंकार शून्य हो जाता है। विधायक विक्रम सिंह जाखल सत्संग में पहुंचकर सद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक व परसरामपुरा सरपंच करनी राम का दुपट्टा व साफा पहनाकर जोनल इंचार्ज महात्मा शिव भगवान बजाज, स्थानीय संयोजक महात्मा गिरधारी लाल, नरोत्तम चौहान मुखी नवलगढ़, कन्हैया लाल, घनश्याम दास संयोजक कोपर कुलदीप सिंह संयोजक सीकर राधेश्याम क्षेत्रीय संचालक चूरू और बीकानेर ने सम्मान किया। सीकर से जो डॉक्टर की टीम आई थी उनको भी निरंकारी साहित्य भेंट करके सम्मान दिया गया ।

कार्यक्रम में तनसुख कुमावत, रवि चावला, हरिराम बागड़ी, राधेश्याम सांखला, मनोज कुमार,मनोज यादव रोहिताश गुर्जर मनोज चौहान, सुनीता चौहान, माया देवी, प्रियांशी, सीमा,पप्पू पंवार, शीशराम, सुरेश, कृष्ण कुमार जांगिड़, निरंजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22