RSS की माधव बस्ती शाखा में होली स्नेह मिलन:परिवार व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प लिया, महिलाओं-बच्चों के लिए खेल व प्रश्नोत्तरी का आयोजन
RSS की माधव बस्ती शाखा में होली स्नेह मिलन:परिवार व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प लिया, महिलाओं-बच्चों के लिए खेल व प्रश्नोत्तरी का आयोजन

चिड़ावा : चिड़ावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव बस्ती शाखा का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को एक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग कुटुंब संयोजक राजाराम सुरोलिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए गए। इसके साथ ही रामायण के पात्रों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता राजाराम सुरोलिया ने वर्तमान समय में टूटते परिवारों की चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगल जागरण, मंगल भजन, मंगल संवाद और मंगल भोजन जैसी परंपराओं को अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य जितेन्द्र वर्मा ने किया। समापन पर जिला कुटुंब संयोजक श्यामलाल चेजारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।