[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानसा गेट पर गिंदड़ व ढ़प प्रतियोगिता का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नानसा गेट पर गिंदड़ व ढ़प प्रतियोगिता का आयोजन

नानसा गेट पर गिंदड़ व ढ़प प्रतियोगिता का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के नानसा गेट पर गिंदड़ व ढ़प प्रतियोगिता धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। नवलगढ़ में पिछले कुछ वर्षों से गिंदड़ प्रतियोगिता का स्थान फागोत्सव ने ले लिया था, लेकिन नानसा गेट पर पिछले 70 वर्षों से गिंदड़ प्रतियोगिता निरंतर आयोजित हो रही है।

कार्यक्रम में ढ़प प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धमाल की प्रस्तुति दी। गिंदड़ प्रतियोगिता में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अलग-अलग वेशभूषा में जमकर गिंदड़ का आनंद लिया।

कार्यक्रम में कैलाश चोटियां, मनु स्वामी, बलदेव सैनी, एडवोकेट संपत शेखावत, अदनान खत्री, पार्षद प्रदीप शर्मा, पार्षद आरिफ चौहान, पार्षद लोकेश जांगिड़, वसीम, अमित ढोला, अशोक ढोला, भूपेश पारीक, धर्मेंद्र पारीक, गुनीराम शर्मा, महेश टेलर, सुनील गुर्जर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश शर्मा व प्रमोद शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने और लोगों के बीच सामूहिक उत्साह और एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin