[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में हो रही थी गांजे की खेती, अरेस्ट:गेहूं के बीच छिपाकर उगाए, उखाड़कर जब्त किए हजार पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में हो रही थी गांजे की खेती, अरेस्ट:गेहूं के बीच छिपाकर उगाए, उखाड़कर जब्त किए हजार पौधे

जयपुर में हो रही थी गांजे की खेती, अरेस्ट:गेहूं के बीच छिपाकर उगाए, उखाड़कर जब्त किए हजार पौधे

जयपुर : जयपुर पुलिस ने गेहूं के खेत में गांजे की खेती करने पर आरोपी को अरेस्ट किया है। गेहूं के बीच में छिपाकर गांजे की खेती की जा रही थी। बस्सी थाना पुलिस ने खेत में मिले एक हजार गांजे को पौधे को उखाड़कर जब्त किया है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- बुधवार शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। बस्सी इलाके में स्थित एक खेत में गेहूं की खेती की जा रही है। गेहूं खेती की आड़ में गांजे की खेती हो रही है। गांजे की खेती करने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम के खेत में सर्च करने पर गेहूं के बीच गांजे की खेती की गई मिली। पुलिस ने गांजे की खेती करने के आरोप में मनोहर लाल मीणा (38) निवासी गांव खतेपुरा तुंगा को अरेस्ट किया। गेहूं की खेती के बीच उगाए गए 1005 गांजे के हरे पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। जब्त किए गए पौधा का वजन 18 किलो 420 ग्राम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad