दवा लेने गया 26 साल का युवक लापता:4 दिन बाद भी नहीं चला पता, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस तलाश में जुटी
दवा लेने गया 26 साल का युवक लापता:4 दिन बाद भी नहीं चला पता, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस तलाश में जुटी
रींगस : रींगस के जैतूसर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 11 के रहने वाले विजय कुमार जाट (26) 9 मार्च को सुबह 10 बजे दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। छोटे भाई संजय कुमार ने बुधवार को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि विजय 5.11 फीट लंबे और गेहुंए रंग के हैं। लापता होने के समय उन्होंने टी-शर्ट, पजामा और हवाई चप्पल पहन रखी थी। परिवार ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि विजय के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस जल्द से जल्द युवक की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055762


