[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में होली महोत्सव का आयोजन:गींदड़ में युवाओं ने किया नृत्य, आज बंदौली में बैंड-बाजे के साथ निकलेगी झांकियां

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में होली महोत्सव का आयोजन:गींदड़ में युवाओं ने किया नृत्य, आज बंदौली में बैंड-बाजे के साथ निकलेगी झांकियां

सुजानगढ़ में होली महोत्सव का आयोजन:गींदड़ में युवाओं ने किया नृत्य, आज बंदौली में बैंड-बाजे के साथ निकलेगी झांकियां

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में होली के रंग में पूरा शहर सराबोर हो गया है। मंगलवार रात लुहारगाड़ा में बाबा अखंडानाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित गींदड़ में भारी संख्या में लोग जुटे। युवाओं ने नृत्य के साथ गींदड़ का आनंद लिया।

समिति के अध्यक्ष खड़क सिंह बांठिया ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे होली की विशेष बंदौली निकलेगी। इसमें बैंड-बाजे और डीजे के साथ विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। स्वांग रचे लोग भी बंदौली की शोभा बढ़ाएंगे। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे सरदारशहर के रईस बिहानी एंड पार्टी बैंड की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम का समापन होलिका दहन के साथ होगा।

लुहारगाड़ा में बाबा अखंडानाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित गींदड़ में भारी संख्या में लोग जुटे।
लुहारगाड़ा में बाबा अखंडानाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित गींदड़ में भारी संख्या में लोग जुटे।

दूलिया बास की सांगलिया बगीची में भी होली का विशेष आयोजन चल रहा है। मंगलवार रात स्थानीय कलाकारों ने चंग धमाल की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेहरी बने कलाकारों के नृत्य ने समां बांध दिया। बुधवार रात से शहर की गलियों में होली अपने पूरे रंग में होगी। बाजार और मोहल्लों में सैकड़ों टोलियां चंग धमाल की प्रस्तुतियां देंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin