[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान‌ के सह – प्रभारी ने जिला कांग्रेस की बैठक ली‌ व संगठन को मजबूत करने के लिए कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान‌ के सह – प्रभारी ने जिला कांग्रेस की बैठक ली‌ व संगठन को मजबूत करने के लिए कहा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान‌ के सह - प्रभारी ने जिला कांग्रेस की बैठक ली‌ व संगठन को मजबूत करने के लिए कहा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव ने जैन गेस्ट हाउस, में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने की। चिरंजीव राव ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत करना एवं कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच गतिशील करना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का संदेश ब्लॉक, नगर, मंडल, ग्राम पंचायत, बूथ कांग्रेस कमेटियों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान पार्टी में मिलेगा और जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट होकर जिले में पार्टी और संगठन को मजबूत कर जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक बैठक लेकर पार्टी का फीडबैक लिया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर संभाग प्रभारी जगदीश जांगिड ने कहा कि हमें चूरू जिले में कांग्रेस के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान कार्यक्रताओं को आगामी कमेटियों एवं कार्यकारिणिओं में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जायेगा।चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है। राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने ब्लॉक एवं मंडल की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। तथा कांग्रेस कार्यकताओं में नई उर्जा का संचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिले में मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा समर्पण के साथ कार्य कर रहे है।

पूर्व विधायक हाजी मकबुल मंडेलिया ने कहा कि हम सबको संकल्पबद्ध होकर आगामी नगर परिषद, पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों की पार्टी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशो की पालना हम सबको करनी है और जो हमें दायित्व मिला है इसका निर्वहन हमें पूर्ण ईमानदारी के साथ करना है।

इस अवसर पर पीसीसी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष रिहाना रियाज चिश्ती, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली, पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पुनियां, तारानगर प्रधान संजय कस्वां ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22