[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुराने डिप्टी ऑफिस के पास जलभराव:डेढ़ फीट पानी भरने से स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को परेशानी, सीवरेज लाइन ब्लॉक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुराने डिप्टी ऑफिस के पास जलभराव:डेढ़ फीट पानी भरने से स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को परेशानी, सीवरेज लाइन ब्लॉक

पुराने डिप्टी ऑफिस के पास जलभराव:डेढ़ फीट पानी भरने से स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को परेशानी, सीवरेज लाइन ब्लॉक

चिड़ावा : चिड़ावा के पुराने डिप्टी ऑफिस के पास आम रास्ते पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रास्ते में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। इस कारण राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग चुनने पड़ रहे हैं। यह मार्ग पिलानी रोड से सुथरा बस्ती की तरफ जाता है। यहां सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस मार्ग पर एक निजी स्कूल है, जहां बोर्ड परीक्षा का केंद्र भी बना हुआ है। परीक्षार्थियों को इस जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण आस-पास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin