रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े श्रद्धालु:नीमकाथाना की जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में पढ़ी गई विशेष नमाज
रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े श्रद्धालु:नीमकाथाना की जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में पढ़ी गई विशेष नमाज

नीमकाथाना : नीमकाथाना में रमजान माह के पहले जुमे पर मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया। शहर की जामा मस्जिद, छावनी मस्जिद, मदीना कॉलोनी और जोलड़ा जोहड़ा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद मुशर्रफ ने खुतबा पढ़कर विशेष नमाज अदा करवाई। श्रद्धालुओं ने एक साथ सजदा किया और देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
इस्लाम में रमजान को बरकतों का महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। वे कुरान की तिलावत और अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान में सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत होती है। शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है। इशा की नमाज के बाद तराबीह की विशेष नमाज अदा की जाती है। एक महीने के रोजों के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।