[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटू श्याम भक्तों से गुलजार हुआ उदयपुरवाटी:सूरजगढ़ से पहला जत्था रवाना, शनिवार को दूसरा जत्था उदयपुरवाटी से आगे निकलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाटू श्याम भक्तों से गुलजार हुआ उदयपुरवाटी:सूरजगढ़ से पहला जत्था रवाना, शनिवार को दूसरा जत्था उदयपुरवाटी से आगे निकलेगा

खाटू श्याम भक्तों से गुलजार हुआ उदयपुरवाटी:सूरजगढ़ से पहला जत्था रवाना, शनिवार को दूसरा जत्था उदयपुरवाटी से आगे निकलेगा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में इन दिनों खाटू श्याम भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शहर के सभी विश्राम स्थल और धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। दिनभर श्याम बाबा के जयकारे और भजनों की गूंज सुनाई देती है। सूरजगढ़ से आया पदयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को उदयपुरवाटी से आगे बढ़ गया है। भक्त हजारीलाल सैनी के नेतृत्व में यह जत्था सेठ हाला कुवा पर पहुंचा। यहां श्री कृष्ण गौशाला के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

भिवानी, रोहतक, हिसार, पिलानी और चिड़ावा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर आ रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर निशुल्क सेवा शिविर लगाए गए हैं। सेठ हाला कुवा, श्री कृष्ण गौशाला, शाह भवन, गायत्री गौशाला और मालियों की ढाणी स्कूल में हजारों श्रद्धालु विश्राम कर रहे हैं।

श्री श्याम भक्त मंडल के देखरेख में शनिवार को उदयपुरवाटी से पदयात्री रवाना होंगे। मंडल के हिमांशु खैराड़ी ने बताया कि पुराने श्याम मंदिर में निशान पूजन के बाद दोपहर 1 बजे पदयात्री रवाना होंगे। संयोजक सुभाष हरलालका के अनुसार यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

Related Articles