[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बदमाशों ने एक-दूसरे की गाड़ी को मारी टक्कर:डेनिश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गों के बीच 40 मिनट तक हुआ संघर्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बदमाशों ने एक-दूसरे की गाड़ी को मारी टक्कर:डेनिश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गों के बीच 40 मिनट तक हुआ संघर्ष

झुंझुनूं में बदमाशों ने एक-दूसरे की गाड़ी को मारी टक्कर:डेनिश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गों के बीच 40 मिनट तक हुआ संघर्ष

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के बालूराम स्मारक से सगीरा सर्किल बीच सड़क पर शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। एक- दूसरे की गाड़ियों के टक्कर मारी। मारपीट की। करीब 30 से 40 मिनट तक दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गों के बीच यह झगड़ा हुआ। दोनों गुटों ने एक- दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

डेनिश बावरिया और दीपक मालसरिया की गाड़ियां करीब तीन किलोमीटर तक एक-दूसरे का पीछा करती रहीं। आखिरकार थ्री डॉट्स के पास एसके ट्रेडिंग कंपनी के बाहर दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारनी शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

पुलिस देरी से पहुंची, व्यापारियों में दहशत

प्रत्यक्षदर्शी विशाल सोनी ने बताया कि वे अपनी दुकान में बैठे थे, तभी अचानक एक कैंपर गाड़ी आकर रुकी। इसके पीछे से आ रही तीन-चार गाड़ियों ने उसमें टक्कर मारनी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

इस बीच 20 मिनट तक एक गाड़ी नाले में फंसी रही, जिसे बाद में निकाला गया और इसे लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई।

दोनों पक्षों के बदमाशों के बीच हुई मारपीट

थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि जीत की ढाणी निवासी डेनिश उर्फ नरेश बावरिया एक कुख्यात अपराधी है और धनूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कुल 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, भाटीवाड निवासी दीपक मालसरिया भी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ गुढ़ा थाने में पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ सहित मारपीट के छह मामले दर्ज हैं।

गब्बर गैंग से जुड़ा है दीपक मालसरिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार- दीपक मालसरिया ‘गब्बर गैंग’ से जुड़ा हुआ है। वहीं, डेनिश उर्फ नरेश बावरिया को हाल ही में एसबीआई बैंक में डकैती के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया।

बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद दोनों बदमाश अपने गुर्गों के साथ फरार हो गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना स्थल के आसपास लगे कैमरे खराब थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती, तो अपराधियों को मौके पर ही पकड़ सकती थी।

व्यापारियों ने की सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद चूरू बायपास रोड और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin