जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय परिसर में उद्योग विभाग की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने उपस्थित उद्यमियों व निवेशकों को राज्य सरकार द्वारा निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु ओडीओपी पॉलिसी, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना- 2024, एमएसएमई पॉलिसी -2024 आदि जारी नीतियों व योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में राज्य कर अधिकारी भारत भूषण शर्मा, एलडीएम अमर सिंह, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक दिनेश कुमार, रीको एसआई गौरव स्वामी व रीको एएसई जय सारण आदि उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने उद्यमियों व निवेशकों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान धर्मेन्द्र बुडानिया, शंकरलाल प्रैमानी, दौलत तंवर, बनवारी लाल जांगिड, आदुसिंह गुर्जर, महेश आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034740

