[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता:महिलाओं ने दिखाया दमखम, वॉकथॉन, टेबल टेनिक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता:महिलाओं ने दिखाया दमखम, वॉकथॉन, टेबल टेनिक आयोजित

सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता:महिलाओं ने दिखाया दमखम, वॉकथॉन, टेबल टेनिक आयोजित

पिलानी : सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने महिला कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।

स्टाफ क्लब के ध्वजारोहण के साथ वॉकथॉन शुरू हुई। महिलाओं ने संस्थान परिसर में पैदल भ्रमण किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पीएचडी छात्रा प्रेरणा विजेता रहीं। वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक सुमित्रा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट में मिताली राज टीम ने जीत दर्ज की और स्मृति मंधाना टीम उपविजेता रही। विजेता टीम की कप्तान सुमित्रा और उपविजेता टीम की कप्तान हसीना ने खिलाड़ियों की सराहना की।

समापन समारोह में निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने विजेताओं को शील्ड और पुरस्कार दिए। सीरी महिला क्लब की अध्यक्ष सीमा पंचारिया ने महिलाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। स्टाफ क्लब के सचिव नीरज कुमार ने आयोजन की जानकारी साझा की। इस आयोजन ने संस्थान में महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22