[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : तेज रफ्तार कार का कहर पेड़ से टकराने के बाद में दुकान में घुसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : तेज रफ्तार कार का कहर पेड़ से टकराने के बाद में दुकान में घुसी

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर एक दुकान में घुस गई:दुकान का शटर व उसमें खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के चूरू बाईपास पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान का शटर व उसमें खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को आर आर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा रात नौ बजे बाद हुआ। मंडावा मोड़ की तरफ से सगीरा सर्किल की ओर तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। कार पड़ोस में ऑटो मोटर्स पार्टस की दुकान का शटर तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार सवार घायलों को बाहर निकाला। घायलों को आर.आर अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर कोतवाली थाने के हैडकांस्टेबल संजीव कुमार मील मौके पर पहुंचे। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया। पुलिस जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस दौरान कार में सवार ढिगाल निवासी रोहित व निखिल, किसान कॉलोनी निवासी दिनेश तथा नयासर निवासी कपिल घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet