[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली कर्मचारी ने पैसे लेकर घरों में लगाए प्राइवेट मीटर:बिजली फ्री की गारंटी देता था; बिल शून्य आया तो पहुंची टीम, स्कैन करते ही हैरान रह गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली कर्मचारी ने पैसे लेकर घरों में लगाए प्राइवेट मीटर:बिजली फ्री की गारंटी देता था; बिल शून्य आया तो पहुंची टीम, स्कैन करते ही हैरान रह गई

बिजली कर्मचारी ने पैसे लेकर घरों में लगाए प्राइवेट मीटर:बिजली फ्री की गारंटी देता था; बिल शून्य आया तो पहुंची टीम, स्कैन करते ही हैरान रह गई

जोधपुर : जोधपुर में बिजली कर्मचारी ने पैसे लेकर लोगों के प्राइवेट कंपनी के मीटर लगा दिए। तीन महीने से एक उपभोक्ता का बिल शून्य आया तो जांच करने विजिलेंस टीम पहुंची। टीम ने मीटर को स्कैन करने की कोशिश की तो वह स्कैन नहीं हुआ। जैसे ही बॉक्स को खोलकर देखा ताे मीटर बिजली विभाग का नहीं होकर प्राइवेट कंपनी का निकला। मामले का खुलासा होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डिस्कॉम एएसपी (विजिलेंस) नरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया- धोखाधड़ी कर निजी कंपनी के मीटर लगाने के मामले में बिलाड़ा सब स्टेशन अटेंडर-द्वितीय (SSA-II) प्रवीण कुमार मेघवाल (40) को 28 फरवरी को पकड़ा था। शनिवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। बिजली डिस्कॉम ने भी कर्मचारी को निलंबित कर लिया। बिजली विभाग की ओर से कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का बिलाड़ा थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है।

प्रवीण मेघवाल ने लोगों से 5 से 7 हजार रुपए लेकर प्राइवेट कंपनी के मीटर लगा दिए थे।
प्रवीण मेघवाल ने लोगों से 5 से 7 हजार रुपए लेकर प्राइवेट कंपनी के मीटर लगा दिए थे।

अब सिलसिलेवार पढ़िए-कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम स्पॉट बिलिंग के लिए पहुंची थी टीम

उप अधीक्षक (विजिलेंस) मदनलाल रायल ने बताया-ऑन स्पॉट बिलिंग सिस्टम के लिए कर्मचारियों की एक टीम घरों में लगे मीटर को डिजिटल डिवाइस से स्कैन करती है और मौके पर ही लोगों को बिजली बिल सौंप दिए जाते हैं। 11 फरवरी को एक टीम बिलाड़ा में बींजवाड़िया रोड निवासी भीमराज आचार्य के घर पहुंची।

पिछले दो-तीन महीने से उसका बिल शून्य आने की शिकायत आ रही थी। डिस्कॉम टीम ने घर में लगे मीटर को स्कैन करने का प्रयास किया, लेकिन डिवाइस उसे स्कैन नहीं कर पाई। इसके बाद एक्सईएन (सीवीएस) निंबाराम जाणी, एईएन अशोक कुमार विश्नोई और जेईएन मोनिका गोयल ने इसकी पड़ताल की।

उन्होंने बताया- टीम ने मीटर बॉक्स खोलकर देखा, तो पता चला कि प्राइवेट कंपनी का मीटर लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।

महिलाओं ने लिया था कर्मचारी का नाम

टीम ने घर में मौजूद महिलाओं पूछा तो उन्होंने बताया कि ये मीटर डिस्कॉम के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने लगाया था। टीम ने वीसीआर भरकर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया। डिस्कॉम ग्रामीण थानाधिकारी मनोहरसिंह सांखला की देखरेख में एएसआई त्रिलोकचंद ने इसकी जांच की तो पता चला कि प्रवीण कुमार ने 6 उपभोक्ताओं के असली मीटर बदलकर प्राइवेट मीटर लगाए थे।

खुद के घर भी बिजली चोरी करता था

डिस्कॉम ग्रामीण थानाधिकारी मनोहरसिंह सांखला ने बताया– प्रवीण कुमार मेघवाल के खिलाफ खुद के घर पर बिजली चोरी करने का मामला डिस्कॉम ग्रामीण थाने में दर्ज किया गया है।

बिजली सप्लाई चालू करने का काम था
प्रवीण की ड्यूटी निलंबित होने से पहले भावी गांव में थी। उसका मूल काम भावी में जीएसएस पर बिजली सप्लाई ऑन या ऑफ करने की रहती थी। इसके बाद भी वह बिलाड़ा में लोगों के घरों में प्राइवेट मीटर लगाने का काम कर रहा था। डिस्कॉम अधिकारियों को यह भी पता चला है कि प्रवीण ने साल 2023 में जैतीवास गांव के एक उपभोक्ता को फर्जी रसीद बनाकर रुपए हड़प लिए थे। उस वक्त भी तत्कालीन एईएन एमके बोहरा की ओर से बिलाड़ा थाने में केस भी दर्ज कराया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet