[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 शहीद वीरांगनाओं और परिवारों का सम्मान:शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

14 शहीद वीरांगनाओं और परिवारों का सम्मान:शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया

14 शहीद वीरांगनाओं और परिवारों का सम्मान:शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया

रींगस : रींगस के श्रीमाधोपुर मार्ग स्थित मालाकाली मोड़ पर रविवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की 14 शहीद वीरांगनाओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज ने कहा कि देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों का नियमित रूप से सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने देश सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।

समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व उप रजिस्ट्रार रमेश शर्मा और वीर चक्र विजेता जयराम सिंह डाबला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक धनसीराम सैनी ने वीरांगनाओं का सम्मान किया और सभी को देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहीद स्मारकों पर त्योहारों की तरह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में हास्य कवि झाबर छैला ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। समारोह में वैज्ञानिक सीताराम सैनी, पार्षद विनेश सैनी, बार एसोसिएशन श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष रामजीलाल सैनी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77