[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में घुमंतु जाति रोजगार मेला आयोजित:जरूरतमंदों को CNG रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेले, साइकिल रिक्शा और सिलाई मशीनें बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में घुमंतु जाति रोजगार मेला आयोजित:जरूरतमंदों को CNG रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेले, साइकिल रिक्शा और सिलाई मशीनें बांटी

जयपुर में घुमंतु जाति रोजगार मेला आयोजित:जरूरतमंदों को CNG रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेले, साइकिल रिक्शा और सिलाई मशीनें बांटी

जयपुर : जयपुर में रविवार को अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में घुमंतु जाति रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें घुमंतु जाति के युवाओं और महिलाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराए गए। इस दौरान सीएनजी रिक्शा, ई-रिक्शा, फल-सब्जी के ठेले, कबाड़ियों के लिए साइकिल रिक्शा, महिलाओं को सिलाई मशीनें और युवतियों को मनिहारी का सामान बेचने के लिए हाथ रिक्शा वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मकसद घुमंतु जातियों को आत्मनिर्भर बनाना और मुख्यधारा से जोड़ना रहा। यह मेला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि घुमंतु जाति उत्थान न्यास के देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घुमंतु जाति कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास मौजूद रहे, जबकि अमेरिका में ड्यूश बैंक के डायरेक्टर और विश्व सारथी ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज ओझा ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यह पहल घुमंतु, अर्द्धघुमंतु और विमुक्त जातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए की गई है।

रोजगार के संसाधन देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल
रोजगार के संसाधन देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल

इस मौके पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक देवेंद्र शर्मा, विधायक जयदीप बिहानी, समाजसेवी और व्यवसायी सीताराम अग्रवाल, डॉ. आशीष गौड़ और उद्योगपति उपेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

60 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

कार्यक्रम संयोजक संदीप झंडू और सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि राजस्थान में करीब 60 लाख से अधिक 32 घुमंतु-अर्द्धघुमंतु जातियों के लिए यह मेला एक सार्थक पहल है। जयपुर में 10 से 20 हजार घुमंतु युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आने वाले समय में इन जातियों के उत्थान से जुड़ी कहानियों को शोध पत्रों में शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि संघ की ओर से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं और घुमंतु जाति के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार भी इनके लिए आवास, चिकित्सा और शिक्षा से जुड़े कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में महिलाओं से घुमंतु जाति के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया गया
कार्यक्रम में महिलाओं से घुमंतु जाति के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया गया

जयपुर की घुमंतु बस्तियों में योजनाओं की जानकारी

आरएसएस जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने महिलाओं से घुमंतु जाति के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं, घुमंतु जाति कार्य के महानगर संयोजक राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुए मेले में जयपुर की घुमंतु बस्तियों में आरोग्य मित्र योजना, हवन योजना, बाल संस्कार केंद्र, धर्म आस्था यात्रा और मेवाड़ यात्रा जैसी पहल की जानकारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet