[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

34 ट्रेनी एसआई सेवा से बर्खास्त:RPSC के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका की बेटी और बेटे की सेवाएं समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

34 ट्रेनी एसआई सेवा से बर्खास्त:RPSC के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका की बेटी और बेटे की सेवाएं समाप्त

34 ट्रेनी एसआई सेवा से बर्खास्त:RPSC के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका की बेटी और बेटे की सेवाएं समाप्त

जयपुर : एसआई भर्ती परीक्षा—2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके ट्रेनी एसआई को बर्खास्त करने की कार्रवाई में तेजी आई है। पहले 7 ट्रेनी एसआई को नौकरी से बाहर करने के बाद 25 और ट्रेनी एसआई बर्खास्त किए गए हैं। इनमें आरपीएससी के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका का बेटा व बेटी भी शामिल हैं। राईका का बेटा देवेश राईका व बेटी शोभा राईका को जयपुर कमिश्नरेट आवंटित किया गया था। पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने इन दोनों के साथ मोनिका जाट, नीरज कुमार यादव व सुरेन्द्र कुमार बगड़िया को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।

उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने राजेश्वरी, मनोहर लाल गोदारा, विक्रमजीत बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई और श्याम प्रताप सिंह को बर्खास्त किया। इसी तरह बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने मनीषा बेनीवाल, जयराज सिंह, अंकिता गोदारा, मनीषा सिहाग और जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने एकता, अविनाश पलसानिया, सुरजीत सिंह यादव, राकेश, विजेन्द्र कुमार को बर्खास्त किया। जोधपुर कमिश्नर राजेन्द्र सिंह ने श्रवण कुमार, इंदुबाला, भगवती और प्रमेसुखी को और अजमेर रेज आईजी ओमप्रकाश ने सुभाष बिश्नोई को बर्खास्त किया

कई आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं अभी अब तक 34 ट्रेनी एसआई बर्खास्त किए गए हैं। इनमें से अधिकतर न्यायिक हिरासत में है। इनके खिलाफ एसओजी अदालत में चार्जशीट पेश कर चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet