[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में महात्मा गांधी को किया नमन:पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया, आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में महात्मा गांधी को किया नमन:पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया, आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

खेतड़ी में महात्मा गांधी को किया नमन:पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया, आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सैनी, विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता, निकेश पारीक थे, जबकि अध्यक्षता गोकुल चंद सैनी ने की।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने से कामयाबी अवश्य मिलती है। इसी मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद करवाया था। गांधीजी अहिंसा में विश्वास रखते थे और सभी देशवासियों से हिंसा से दूर रहने की सलाह देते थे। उनके द्वारा किए गए देश हित में कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज के आधुनिक युग में उनके द्वारा चलाए गए खादी को अपनाकर युवा अपना पद प्रदर्शित कर सकते हैं और देश के विकास में भागीदारी में अपना योगदान निभा सकते हैं।

इसके अलावा नगरपालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष गीता सैनी के नेतृत्व में गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महात्मा गांधी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया था। उनकी दांडी यात्रा से शुरू किया गया। आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिया था और देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा की शिक्षा देकर शांति और सदभावना का संदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने युवाओं को गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, श्रवणदत्त नारनौलिया, मोहम्मद हारून, ईश्वर पांडे, राहुल सैनी, बसंतलाल जैदिया, सुगनचंद कुमावत, ग्यारसी लाल, बलवीर सैनी, सुरेश चेजारा, भगवानाराम सैनी, लीलाराम, नवरंगलाल, घीसाराम, रमेश स्वामी, कपिल सैनी, सुरेश शाह, पंकज शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet