[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ा:मंच पर चढ़ने से रोकने पर दो पदाधिकारियों में विवाद, दूसरे नेताओं ने अलग किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ा:मंच पर चढ़ने से रोकने पर दो पदाधिकारियों में विवाद, दूसरे नेताओं ने अलग किया

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ा:मंच पर चढ़ने से रोकने पर दो पदाधिकारियों में विवाद, दूसरे नेताओं ने अलग किया

जयपुर में गुरुवार को BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। मामले को लेकर देर शाम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।

घटना उस समय हुई, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लेकर आए। वह मंच पर चढ़ने लगे तो उन्हें मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए। करीब 30 से 40 सेकेंड तक दोनों लड़ते रहे। उसके बाद बीजेपी के अन्य पदाधिकारी ने दोनों का अलग किया।

फोटोज में देखें घटना- एक-दूसरे से भिड़े नेता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले दो नेताओं में मारपीट हो गई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले दो नेताओं में मारपीट हो गई।
मारपीट के दौरान अन्य पदाधिकारी दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे।
मारपीट के दौरान अन्य पदाधिकारी दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे।
विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पदाधिकारी अलग करने के बाद भी लात मारने की कोशिश करता रहा।
विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पदाधिकारी अलग करने के बाद भी लात मारने की कोशिश करता रहा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी थी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी थी।

विवाद को लेकर कौन क्या बोला…

घटना को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने कहा- मंच पर जो अपेक्षित थे, उन्हीं के लिए कुर्सी लगाई गई थी, लेकिन जैकी ने कहा कि अध्यक्ष के पीछे मेरी कुर्सी लगाई जाए। हमने उनसे शालीनता से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह गली-गलौज पर उतर आए।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी ने कहा- मैंने किसी भी पदाधिकारी से कोई बदतमीजी नहीं की थी। मैं अध्यक्ष को मंच पर बैठाकर नीचे उतर रहा था। मुझे बदनाम करने के लिए महामंत्री जावेद कुरैशी ने यह सब किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी की थी बैठक

दरअसल, आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक रखी गई थी। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल हुए थे।

बैठक में बतौर चीफ गेस्ट बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए थे। बैठक के बाद मोर्चे की ओर से मदन राठौड़ का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था।

Related Articles