[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता में भगवान शिव जी का महाशिवरात्रि पर मेला भरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता में भगवान शिव जी का महाशिवरात्रि पर मेला भरा

कुश्ती प्रतियोगिता में कालू जमालपुर ने जीता 11000 रुपए का इनाम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के देवता गांव में भगवान शिव जी का महाशिवरात्रि के उपलक्ष में वार्षिक मेला महंत रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य में ग्राम वासियों के सहयोग से मेला भरा। सैकड़ो भक्तों ने भगवान शिव जी के धोक लगाई तथा मन्नते मांगी। मेले में महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों एवं महिलाओं ने झूलो का लुफ्त उठाया। ग्रामीण महिलाओं भगवान शिवाजी के गीत, भजन गाते हुए हर हर महादेव की जयकारों के साथ पूजा अर्चना की। ग्रामीणों बेर, गाजर ,आक,धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित कर परिवार के लिये खुशहाली की कामना की।सरपंच रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति महंत रामेस्वर दास महाराज थे। विशिष्ट अतिथि सूबेदार प्रभुदयाल कसाना, रामस्वरूप मणकस, सूबेदार रामोतार कसाना, रामेश्वर लाल बोहरा, ईडी प्रकाश फागना, प्रीतम शर्मा तातीजा आदि थे।

5100 रुपए की पहलवान अंकित लोयल को हराकर पहलवान सुनील तातीजा ने जीती। 11हजार रुपए की कुश्ती पहलवान कालू जमालपुर ने महेश कसाना देवता को हराकर जीती। रेफरी की भूमिका रतिराम डुमोली ने निभाई। संचालन सहीराम कसाना ने किया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबले में देवता आर्मी को हराकर झुंझुनू ने जीता। विजेता को 3100 रुपए का नगद इनाम दिया गया और उपविजेता को 1100 रुपए का नगद इनाम दिया गया। वॉलीबॉल में रेफरी की भूमिका मास्टर बजरंग लाल काजला एवं प्रदीप कड़वासरा ने निभाई।21 सो रुपए की 1600 मीटर की दौड़ वासु झुंझुनू ने जीती और 11 सो रुपए की 400 मीटर की दौड़ मोहन बलाना ने जीती।

इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद कसाना, राजेश कसाना, अशोक कसाना, विक्रम कसाना, कैप्टन मदन लाल बजाड़, मालाराम प्रधान, ऊंकार मल, पंडित रामजीलाल शर्मा, कैप्टन होशियार सिंह, मेजर बुधराम बजाड़, पीडी कसाना, राम सिंह बजाड़, कृष्ण कुमावत, विनोद मरोडिया, वीर सिंह, कान्हा मणकस, अनिल तातीजा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad