[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान शिव की बारात में कलाकारों ने किया शिव तांडव:महादेव के गानों पर नाचे युवा,कल्याण मंदिर के बाहर हुई शिव-पार्वती की वरमाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भगवान शिव की बारात में कलाकारों ने किया शिव तांडव:महादेव के गानों पर नाचे युवा,कल्याण मंदिर के बाहर हुई शिव-पार्वती की वरमाला

भगवान शिव की बारात में कलाकारों ने किया शिव तांडव:महादेव के गानों पर नाचे युवा,कल्याण मंदिर के बाहर हुई शिव-पार्वती की वरमाला

सीकर : सीकर में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह 5 बजे से ही सीकर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने भगवान का जल से अभिषेक करने के बाद उन्हें पुष्प और फल चढ़ाया।

बारात में करतब दिखाते हुए कलाकार।
बारात में करतब दिखाते हुए कलाकार।

मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जा रहा

मंदिरों में आज फूलों से विशेष सजावट भी की गई। सीकर के कल्याण मंदिर में सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक किया गया। शाम को मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली गई। यह बारात घंटाघर,चांदपोल गेट,आमली रोड,नानी गेट,सुभाष चौक,बावड़ी गेट होते हुए वापस कल्याण मंदिर पहुंची।

मंदिर में शिव पूजा करते हुए भक्त।
मंदिर में शिव पूजा करते हुए भक्त।

जहां पर वरमाला का आयोजन किया गया और भगवान शिव की महाआरती की गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर कल्याण धाम की ओर से निकाली गई भगवान शिव की बारात में सैकड़ों शहरवासी,साधु-संत,जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

भगवान शिव की बारात में भगवान हनुमान की जीवंत झांकी,कलाकारों द्वारा किए गए शिव तांडव ने सब का मन मोह लिया। भगवान शिव की बारात में युवा भगवान महादेव के गानों पर थिरकते हुए नजर आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad