[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में करंट लगने से पत्नी की मौत, पति घायल:हादसे के बाद चौथी मंजिल से गिरी थी, 80 लाख के मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में करंट लगने से पत्नी की मौत, पति घायल:हादसे के बाद चौथी मंजिल से गिरी थी, 80 लाख के मुआवजे की मांग

सीकर में करंट लगने से पत्नी की मौत, पति घायल:हादसे के बाद चौथी मंजिल से गिरी थी, 80 लाख के मुआवजे की मांग

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से महिला चौथी मंजिल से गिर गई। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का पति भी करंट की चपेट में आने से घायल हुआ। महिला की मौत के बाद अब परिजन सहित समाज के लोग मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर बिल्डिंग के नीचे धरने पर बैठे हैं।

पत्नी की मौत हुई पति भी करंट की चपेट में आया

सीकर रोडवेज बस डिपो के पास स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले ईश्वर बंजारा ने बताया कि बस्ती में ही 42 साल की महिला रामीदेवी और उसका पति श्रवणराम नवलगढ़ रोड पर स्थित कृष्णा रेजिडेंसी के आगे वाली गली में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर चौथी मंजिल पर सामान चढ़ाने वाली मशीन में अचानक करंट फैल गया। महिला रामीदेवी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने के बाद महिला नीचे गिर गई। उसका पति भी करंट की चपेट में आने से घायल हुआ।

80 लाख का मुआवजा मांगा

बंजारा ने कहा कि घटना के बाद इलाज के लिए पहले रामीदेवी को एसके हॉस्पिटल ले जाएगा। जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी ठेकेदार और बिल्डिंग मालिक आगे नहीं आए। न ही महिला को अस्पताल पहुंचाने में कोई मदद की। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। जिनकी उम्र भी अभी छोटी है। ऐसे में 80 लाख रुपए मुआवजे, कानूनी कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर हम धरने पर बैठे हुए हैं। जब तक मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad