[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगा – रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रंगा – रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

रंगा - रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित श्री नवलगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री नवलगढ़ महिला महाविद्यालय तथा श्री नवलगढ़ गर्ल्स बी.एड. कॉलेज का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कलकता कमेटी के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी ओमप्रकाश जालान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता- कमेटी के सचिव एवं ट्रस्टी पवन जालान ने की। मानद चेयरमैन बनवारी लाल जालान अतिविशिष्ट अतिथि, कमेटी की उपाध्यक्ष सुधा जालान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भगवान गणेश एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में पूनम ज्वैलर्स के संचालक रणजीत सोनी भी मंचस्थ अतिथि रहे।

तीनों संस्थाओं के छात्र – छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक, धार्मिक एवं देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियाँ दी जिनमें पी. जी. कॉलेज की छात्राओं ने झ्ाांसी की रानी, बी. एड. कॉलेज की छात्राओं ने नशा मुक्ति तथा एस. एन. विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने धमाल नृत्य (होली गीत) प्रस्तुत कर अतिथियों को प्रभावित किया।

अतिथियों का स्वागत सत्कार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देवकी नन्दन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी सुनील सैनी, प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा, प्राचार्या डॉ. वन्दना शर्मा, डॉ. सन्तोष पिलानिया, सुलोचना सैनी तथा जस्सा सिंह ने किया।

कमेटी के सचिव एवं ट्रस्टी पवन कुमार जालान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जालान ने अपने उदबोधन में संस्थाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संस्थाओं के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा महिला महाविद्यालय के नवीन भवन हेतु कमेटी के प्रस्ताव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

तीनों संस्थाओं के प्रतिभावन छात्र – छात्राओं, बोर्ड तथा विश्व विद्यालय की परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन गोविन्द राम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ठा. आनन्द सिंह शेखावत, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, मुरली मनोहर चोबदार, मेजर डी. पी. शर्मा, गिरधारी लाल, महेश मिश्रा, रामवतार सबलानिया, मुरारी लाल इन्दोरिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62