[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोनपालसर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:5000 की आबादी वाले गांव के लोगों ने भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन, मौजूदा पंचायत से 12 किमी दूर हैं कई ढाणियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सोनपालसर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:5000 की आबादी वाले गांव के लोगों ने भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन, मौजूदा पंचायत से 12 किमी दूर हैं कई ढाणियां

सोनपालसर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:5000 की आबादी वाले गांव के लोगों ने भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन, मौजूदा पंचायत से 12 किमी दूर हैं कई ढाणियां

सरदारशहर : सरदारशहर में ग्राम पंचायत कीकासर से अलग होकर सोनपालसर को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठी है। उम्मेद सिंह राठौड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा नेता मधुसूदनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। सोनपालसर की जनसंख्या 2011 की जनगणना में 2,617 थी। वर्तमान में यह बढ़कर 5,000 से अधिक हो गई है। गांव में ढाणी ईशरदास, ढाणी माहियान और ढाणी खिराजजी स्थित हैं, जो वर्तमान पंचायत मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर हैं।

उम्मेद सिंह राठौड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा नेता मधुसूदनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा।
उम्मेद सिंह राठौड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा नेता मधुसूदनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा।

गांव में पंचायत भवन के लिए जमीन उपलब्ध है। यहां पहले से ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, दो विद्युत सब-स्टेशन और पोस्ट ऑफिस मौजूद हैं। इसके अलावा राजकीय संस्कृत विद्यालय, तीन प्राथमिक विद्यालय और उचित मूल्य की दुकान भी है।

ग्रामीणों का कहना है कि नई पंचायत बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इसलिए सरकार को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवानी पड़ेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुनीदास स्वामी, पवनकुमार जोशी, हनुमान सिंह, मोडूराम नायक, डुगरराम गाट, मागुसिह हनुमान छिपा, सहीराम, सीताराम, मामराज, सुल्तान भाट, ओम प्रकाश भाट, मानदास स्वामी, जयशंकर रामकुमार हीरालाल राजेश कुमार शिव भगवान ओमप्रकाश हरिराम राजकुमार देवकरण लादूराम रामेश्वर लाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62