[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राशन डीलरों का कमीशन और सुविधाओं को लेकर विरोध:चिड़ावा में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- 8-10 साल से अपनी जेब से भर रहे हैं छीजत का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राशन डीलरों का कमीशन और सुविधाओं को लेकर विरोध:चिड़ावा में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- 8-10 साल से अपनी जेब से भर रहे हैं छीजत का नुकसान

राशन डीलरों का कमीशन और सुविधाओं को लेकर विरोध:चिड़ावा में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- 8-10 साल से अपनी जेब से भर रहे हैं छीजत का नुकसान

चिड़ावा : चिड़ावा में राशन डीलरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। डीलरों का कहना है कि उनका लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है। डीलरों ने बताया कि कई महीनों से उन्हें वितरण का कमीशन नहीं मिला है। जब कमीशन मिलता भी है, तो वह आधा-अधूरा होता है। इस बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

गेहूं की तुलाई को लेकर भी समस्या है। बार-बार निवेदन के बावजूद दुकान पर गेहूं तुलवाकर देने की व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ कागजी कार्रवाई की जाती है। 2016 से पहले डीलरों को प्रति क्विंटल एक प्रतिशत छीजत भत्ता मिलता था। पीओएस मशीन से वितरण शुरू होने के बाद यह बंद कर दिया गया। पिछले 8-10 सालों से डीलर इस नुकसान को अपनी जेब से भर रहे हैं।

पीओएस मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और आयरिस मशीन की कटौती भी डीलरों के कमीशन से की जा रही है। यह कटौती इन उपकरणों की वास्तविक कीमत से कई गुना ज्यादा हो चुकी है। डीलरों को न तो इन उपकरणों का बिल दिया गया है और न ही माप-तौल विभाग का प्रमाण पत्र। डीलरों ने मुख्यमंत्री से अपनी मांगें पूरी करने और उनके शोषण को रोकने की मांग की है। वे इस स्थिति से मानसिक तनाव में हैं और जल्द समाधान चाहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62