[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान ने 135 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कुरीतियां खत्म करने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान ने 135 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कुरीतियां खत्म करने का लिया संकल्प

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान ने 135 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कुरीतियां खत्म करने का लिया संकल्प

झुंझुनूं : मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान का 21वां वार्षिक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को अंबेडकर पार्क में हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईजी सतवीर सिंह थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलवाई। अध्यक्षता मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के संरक्षक रामेश्वर कल्याण ने की। मुख्य वक्ता पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. निरंजन चिरानिया व एडवोकेट महेंद्र कुमार आनंद थे।

संस्था के संयोजक रामनिवास भूरिया, महासचिव मदनलाल गुडेसर ने बताया कि समारोह में अनुसूचित जाति की 135 प्रतिभाओं व सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इनमें वर्ष 2023-24 में सैकंडरी व सीनियर सैकंडरी में 75 प्रतिशत से अधिक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों के साथ आईएएस, आरएएस, नीट, आईआईटी, राजकीय सेवा में चयन होने वाली प्रतिभाएं शामिल है।

भाजपा के जिला महामंत्री राजेश दहिया, मंडावा की प्रधान शारदा देवठिया, प्रहलाद देवठिया, डॉ. जगदीश बरवड़, प्रोफेसर जयलाल सिंह सिरोवा, मोहनलाल वर्मा, डॉ. मधु तंवर, मोतीलाल आलडिया, पालाराम मेहता, सुमन चिरानिया, एडवोकेट प्रताप सिंह चौहान, विजय कुमार कल्याण, महावीर प्रसाद सानेल, डॉ. संदीप नेमवाल, डॉ. महेंद्र सानेल, सुरेंद्र सुजड़ोला, जगजीत सिंह, लीलाधर चौहान, प्रोफेसर किशोर सिंह बरवड़ विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार लोहिया ने किया। इस अवसर पर बजरंग लाल देवठिया, तनसुख सानेल, राजेश हरिपुरा, प्यारेलाल भूपेश, महेश, कैप्टन सांवरमल, मूलचंद बरवड़, मोहनलाल किलानिया, महेश, संदीप टंडन, इंद्राज सिंह भूरिया, कमला देवी, सरपंच सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad