[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 साल से फरार चोरी का आरोपी पकड़ा:दोस्तों के साथ मिलकर चुराता था सामान, 8 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

2 साल से फरार चोरी का आरोपी पकड़ा:दोस्तों के साथ मिलकर चुराता था सामान, 8 मामले दर्ज

2 साल से फरार चोरी का आरोपी पकड़ा:दोस्तों के साथ मिलकर चुराता था सामान, 8 मामले दर्ज

सीकर : सीकर की खंडेला थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाने के टॉप टेन आरोपियों में शामिल तुलसीराम उर्फ टीसी (25) निवासी धर्मपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 2 साल से फरार था। आरोपी जिले के चार अलग-अलग पुलिस थानों के 8 मामलों में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया- आरोपी तुलसीराम उर्फ टीसी अपने साथियों के साथ मिलकर खंडेला,रानोली,उद्योग नगर,धोद थाना इलाके में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। तुलसीराम ने साल 2023 में अपने साथियों के साथ मिलकर खंडेला इलाके में चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को आईडेंटिफाई कर लिया था।

आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई बार इसके मकान और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस को नहीं मिला। पुलिस को आज मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी खंडेला इलाके में आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाने के कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल की अहम भूमिका रही। आरोपी तुलसीराम पर पूर्व में चोरी जैसे 8 मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62