[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता अंची देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया विदाई समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माता अंची देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया विदाई समारोह

विद्यालय की पूर्व छात्र मोनू कुमारी का एनआईटी में चयन होने पर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार

खेतड़ी : उपखंड के ग्राम पंचायत नंगली सलेदीसिंह में स्थित माता अंची देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 12 कला व विज्ञान वर्ग की विद्यार्थियों को जूनियर छात्रों ने विदाई देकर ससम्मान विदा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वरुचि भोज करवाया गया प्रधानाचार्य भंवरलाल सैनी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं। संस्था की व्यवस्थापक राजबाला चाहर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सैनी ने किया इस अवसर बच्चे वह समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इसी अवसर पर गत वर्ष तहसील टॉपर रही विद्यालय की पूर्व छात्रा मोनू कुमारी सुपुत्री बहादुर सिंह का एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में चयन होने पर संस्था परिवार द्वारा उनका भी स्वागत व सम्मान किया गया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62