[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अच्छी शिक्षा, समाजसुधार व बिना दहेज की शादी के लिए करेंगे प्रेरित – जगमाल सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अच्छी शिक्षा, समाजसुधार व बिना दहेज की शादी के लिए करेंगे प्रेरित – जगमाल सिंह

रिटायर्ड आरपीएस जगमाल सिंह बने जाट राष्ट्रीय महासंघ के महासचिव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय जाट महासंघ की प्रदेश पदाधिकारियों की सोमवार को संगठन की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल राठी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने रिटायर्ड आरपीएस जगमालसिंह लोटासरा को राजस्थान प्रदेश का जाट महासंघ का महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष व अन्य ने जगमाल सिंह का माला पहनाकर पद की शपथ दिलाई।

मीटिंग में जाट समाज के कुरीतियों को मिटाने के लिए संकल्प लिया अच्छी शिक्षा, समाज सुधार व बिना दहेज के शादी करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके लिए जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा। जगमाल सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर जगमाल सिंह ने कहा कि ना केवल संगठन को गांव ढाणी स्तर तक ले जाएगा। बल्कि बैठक में लिए गए अच्छी शिक्षा, समाज सुधार व बिना दहेज की शादी के लिए समाज को प्रेरित करेंगे। इसके लिए व्यापक रूप से कार्ययोजना बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad