[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरी से भरे ट्रक में 18 किलो डोडा पोस्त बरामद:पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम की कर्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरी से भरे ट्रक में 18 किलो डोडा पोस्त बरामद:पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम की कर्रवाई

चूरी से भरे ट्रक में 18 किलो डोडा पोस्त बरामद:पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम की कर्रवाई

चूरू : चूरू में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एनएच 52 पर ढाढ़र टोल नाका के पास एक पंजाब नंबर के ट्रक से 18 किलो 680 ग्राम डोडा पोस्त छीलका बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी जय यादव के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी की सूचना पर सदर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो उसमें चूरी के कट्टे भरे हुए थे। पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों के व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। तलाशी के दौरान एक कट्टे में डोडा पोस्त छिलका मिला।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर, पंजाब निवासी 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और 48 वर्षीय लखविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर पंजाब ले जा रहे थे। वे नीमच से चूरी का ट्रक भरकर ला रहे थे। बरामद डोडा पोस्त की बाजार कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, डीएसटी प्रभारी सतपाल विश्नोई, और पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिधू कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin