[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तांबा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक:सीएमडी से यूनियन ने की ग्राउंड अलाउंस और ग्रेच्युटी बढ़ाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तांबा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक:सीएमडी से यूनियन ने की ग्राउंड अलाउंस और ग्रेच्युटी बढ़ाने की मांग

तांबा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक:सीएमडी से यूनियन ने की ग्राउंड अलाउंस और ग्रेच्युटी बढ़ाने की मांग

खेतडीनगर : हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी घनश्याम शर्मा ने रविवार को खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में श्रमिक संघ ने कई प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें दो साल का बकाया अंडर ग्राउंड अलाउंस, ग्रेच्युटी की राशि 20 लाख रुपए करना और पूर्व कर्मचारियों का रुका हुआ लीव इनकैशमेंट शामिल है।

सीएमडी ने श्रमिकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए ग्रेच्युटी के मुद्दे को निदेशक मंडल और सरकार से जल्द स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोलिहान खदान में आठ माह पूर्व हुए हादसे में घायल कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।

खदान में सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। सीएमडी ने अधिकारियों को खदान में उत्पादन कार्य पुनः शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रमिक संघ ने प्रोजेक्ट में पेयजल की उचित व्यवस्था और ठेका कामगारों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की मांग भी रखी। सीएमडी ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया और आश्वस्त किया कि श्रमिकों की सभी उचित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता, महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, एस शिवदर्शी, अरूनव भंडारी, निरंजन साहू, आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, मयुख चटर्जी, प्रीतम कुमार, एके शर्मा, सुरेश कुमार, एके भैरा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin