[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस-एबुंलेंस की भिड़ंत, कार चपेट में आई:एंबुलेंस ड्राइवर की हादसे में मौत; महाकुंभ-खाटूश्यामजी से सरदारशहर जा रही थी बस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बस-एबुंलेंस की भिड़ंत, कार चपेट में आई:एंबुलेंस ड्राइवर की हादसे में मौत; महाकुंभ-खाटूश्यामजी से सरदारशहर जा रही थी बस

बस-एबुंलेंस की भिड़ंत, कार चपेट में आई:एंबुलेंस ड्राइवर की हादसे में मौत; महाकुंभ-खाटूश्यामजी से सरदारशहर जा रही थी बस

सीकर : सीकर में जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात कृषि उपज मंडी के सामने एक्सीडेंट हो गया। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। एक कार भी चपेट में आ गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर घायल हो गया। भिड़ंत में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार- श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज महाकुंभ से खाटूश्यामजी होते हुए सरदारशहर (चूरू) जा रही थी। सीकर शहर में कृषि मंडी के पास बस के आगे चल रही एक कार को एम्बुलेंस ने ओवरटेक किया। इस दौरान बस और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटाया गया। श्रद्धालुओं को दूसरी बस में शिफ्ट कर सरदारशहर भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटाया गया। श्रद्धालुओं को दूसरी बस में शिफ्ट कर सरदारशहर भेजा गया।

हादसे में सीकर के रामपुरा निवासी एंबुलेंस ड्राइवर नेमीचंद की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, चालक भी घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सीकर में कृषि मंडी के सामने तीन वाहनों की भिड़ंत हुई।
सीकर में कृषि मंडी के सामने तीन वाहनों की भिड़ंत हुई।
बस एंबुलेंस के भिड़ंत में कार भी चपेट आ गई।
बस एंबुलेंस के भिड़ंत में कार भी चपेट आ गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22