[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल ‌ उपाध्याय की 57 वी ‌ पुण्यतिथि ‌ पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‌ श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल ‌ उपाध्याय की 57 वी ‌ पुण्यतिथि ‌ पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‌ श्रद्धांजलि दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चूरू में जनसंध के सस्थापक सदस्य एवम् एकात्म मानववाद के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वी पुण्यतिथि पर उन्हे पुष्प अर्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान व्यक्त्वि प्रखड राष्ट्रवाद, उत्कृष्ठ संगठनकर्ता एवम् एकात्म मानववाद दर्शन के प्रेणता थे। उन्होने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है क्योंकि पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन आज भी प्रासंगिक है। उन्होने वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा की जा रही लोक कल्याणकारी नितियों की चर्चा करते हुऐ कहा कि इन नितियों के पीछे पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो का प्रभाव है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है केवल भारत नही क्यों कि माता शब्द हटा दिया जाये तो भारत केवल एक जमीन का टुकड़ा मात्र रह जायेगा। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अजात शत्रू राजनैता के नाम से भी जाने जाते है। उनका बलिदान देश में हमेशा याद किया जाता रहेगा। क्यांकि उन्होने राष्ट्र सेवा के लिए अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्षमदनगोपाल बालाण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, हरिश वर्मा, दाउद थीम, आमीन खांन, हाजी सरीफ, बाबू टेलर, मुस्ताक, शौकत, साजीद, आमीन, असगर जोईया, समीर, मुस्तफा, समीर, अजीजखां, आसीफ सब्जिफरोश, मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Related Articles