[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान-एमपी के सीएम ने महाकुंभ में एक साथ लगाई डुबकी:मंत्री-विधायक भी साथ; प्रयागराज के राजस्थान मंडपम में होगी कैबिनेट की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान-एमपी के सीएम ने महाकुंभ में एक साथ लगाई डुबकी:मंत्री-विधायक भी साथ; प्रयागराज के राजस्थान मंडपम में होगी कैबिनेट की बैठक

राजस्थान-एमपी के सीएम ने महाकुंभ में एक साथ लगाई डुबकी:मंत्री-विधायक भी साथ; प्रयागराज के राजस्थान मंडपम में होगी कैबिनेट की बैठक

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश (एमपी) के सीएम मोहनलाल यादव ने महाकुंभ में एक साथ डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और विधायक भी साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी संगम में स्नान किया। प्रयागराज के राजस्थान मंडपम में आज राजस्थान कैबिनेट की बैठक होगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कुल 115 मंत्री-विधायक शनिवार सुबह 7:20 बजे जयपुर से विशेष विमान के जरिए प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद महाकुंभ में शामिल होकर संगम में डुबकी लगाई। संगम स्थल पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम की संगम में डुबकी लगाने की 2 तस्वीरें…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एमपी के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने महाकुंभ में एक साथ डुबकी लगाई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एमपी के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने महाकुंभ में एक साथ डुबकी लगाई।
महाकुंभ में स्नान के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
महाकुंभ में स्नान के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यहां से राजस्थान सरकार के पवेलियन जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद राजस्थान मंडपम में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री और विधायक प्रयागराज में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री और विधायक प्रयागराज से रवाना होंगे, जो दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

प्रयागराज में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आम जनता के मन में एक विश्वास है। यह जीत उसका प्रतीक है। मोदी जी जो कहते हैं, वह करते हैं। आम जनता को इस बात का विश्वास है। इसीलिए दिल्ली की जनता ने वहां डबल इंजन की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है।

मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई।
मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई।

दीया कुमारी बोलीं- सीएम भजनलाल का आभार व्यक्त करते हैं

जयपुर में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह एक अच्छी पहल है। हम सभी मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक महाकुंभ में स्नान करेंगे। यह बेहद खुशी की बात है। इसके लिए हम सीएम भजनलाल का आभार व्यक्त करते हैं। उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने कहा- आज हमारे मंत्री और विधायक राजस्थान और पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने के लिए महाकुंभ जा रहे हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा सुबह 7:20 बजे जयपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।
सीएम भजनलाल शर्मा सुबह 7:20 बजे जयपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।

कांग्रेस के नेता छुपकर कुंभ जा रहे

मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- मंत्री और विधायकों को महाकुंभ में ले जाकर कैबिनेट की बैठक आयोजित करना एक अच्छा फैसला है। सनातन में कुंभ का विशेष महत्त्व है। हम वहां कैबिनेट की बैठक कर कुछ अच्छे फैसले लेंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के लोगों की बुद्धि मलीन हो गई है। उनके नेता तो खुद छुपकर कुंभ में जा रहे है।

प्रयागराज महाकुंभ में रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने साथी विधायकों के परिजनों से मुलाकात की।
प्रयागराज महाकुंभ में रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने साथी विधायकों के परिजनों से मुलाकात की।

सीएम पहले भी स्नान कर चुके

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले 19 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे थे। जहां उन्होंने संगम तट पर चल रहे महाकुंभ सीएम भजनलाल ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही साथ ही त्रिवेणी संगम घाट पर मां गंगे की की आरती और भगवान महादेव का दूध व गंगा जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62