[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली से 1.5 लाख में खरीदी 2 महीने की बच्ची:धौलपुर में बेचने का प्रयास, महिला तस्कर गिरफ्तार; गिरोह का 5 राज्यों में फैला नेटवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धौलपुरराजस्थानराज्य

दिल्ली से 1.5 लाख में खरीदी 2 महीने की बच्ची:धौलपुर में बेचने का प्रयास, महिला तस्कर गिरफ्तार; गिरोह का 5 राज्यों में फैला नेटवर्क

दिल्ली से 1.5 लाख में खरीदी 2 महीने की बच्ची:धौलपुर में बेचने का प्रयास, महिला तस्कर गिरफ्तार; गिरोह का 5 राज्यों में फैला नेटवर्क

धौलपुर : धौलपुर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर शुक्रवार को एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दिल्ली से डेढ़ लाख रुपए में दो महीने की बच्ची को खरीदकर लाई थी और बेचने का प्रयास कर रही थी। गिरोह मासूम बच्चियों को खरीदकर उन्हें देह व्यापार मंडियों में बेचता है। इसके तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिक्किम और उत्तराखंड तक फैले हुए हैं।

आरोपी महिला तस्कर नीतू छारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी महिला तस्कर नीतू छारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने 6 फरवरी 2025 को एक गुप्त सूचना मिली की एक महिला दूधमुही बच्ची को बेचने की फिराक में है। इसके आधार पर पुलिस ने राव साहब का बाड़ा गडरपुरा धौलपुर में छापा मारा। इस दौरान एक मकान में नीतू छारी दो महीने की मासूम बच्ची के साथ मिली। पूछताछ में उसने बच्ची का नाम लाडो बताया। बच्ची के जन्म संबंधी दस्तावेज या अन्य दस्तावेज मांगे तो महिला ने कोई भी कागज नहीं होने की बात कही।

सिक्किम निवासी दंपती की संतान

महिला ने बच्ची का जन्म अपने पीहर गांव चंदेल में होना बताया। इस पर पुलिस को संदेह होने पर समझाइश कर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह बच्ची सिक्किम निवासी दंपती की संतान है। जिसका जन्म महज दो महीने पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुआ था। उसने कबूल किया कि यह बच्ची दिल्ली से एक लाख पचास हजार रुपए में खरीदी थी। महिला को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, बच्ची को शिशु गृह भेजा गया है।

बच्चियों को देह व्यापार मंडियों में बेचता है गिरोह

पुलिस जांच में सामने आया की इस गिरोह के तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिक्किम और उत्तराखंड तक फैले हुए हैं। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बच्चियों को देह व्यापार मंडियों में बेचते हैं। पुलिस को इस गिरोह के अन्य बच्चों की तस्करी में भी शामिल होने की सूचना मिली है। जिसकी गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22