[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीयों के हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया, वॉशरूम में निगरानी, खाने के लिए भी हाथ नहीं खोले; 40 घंटे इसी हाल में रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यविदेश

भारतीयों के हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया, वॉशरूम में निगरानी, खाने के लिए भी हाथ नहीं खोले; 40 घंटे इसी हाल में रहे

भारतीयों के हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया, वॉशरूम में निगरानी, खाने के लिए भी हाथ नहीं खोले; 40 घंटे इसी हाल में रहे

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को लेकर US मिलिट्री का C-17 प्लेन 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।

इन लोगों के पैर में चेन बांधी गई थी, जबकि हाथ भी बेड़ियों में जकड़े हुए थे। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने X हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीयों के हाथों और पैरों में बेड़ियां साफ देखी जा सकती हैं।

माइकल बैंक्स ने X पर लिखा,

अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल USBP ने अवैध एलियंस को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा। यह अब तक की सबसे लंबी डिपोर्टेशन फ्लाइट थी, जिसके लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। यह मिशन अवैध प्रवासियों के निष्कासित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको वापस भेजा जाएगा।

यह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो का स्क्रीन ग्रैब है। इसमें प्लेन में चढ़ते लोगों के पैरों में चेन बंधी हुई हैं।
यह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो का स्क्रीन ग्रैब है। इसमें प्लेन में चढ़ते लोगों के पैरों में चेन बंधी हुई हैं।

टेक्सास के सेंट एंटोनियो एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इन्हें ऐसी हालत में ही मिलिट्री प्लेन में चढ़ाया था। वहां से भारत आने के बीच 40 घंटे का सफर इन लोगों ने बेड़ियों में जकड़े हुए ही तय किया।

कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि उन्हें प्लेन में एक जगह बैठे रहने को कहा गया था। उन्हें वॉशरूम तक नहीं जाने दिया गया। जब लोगों ने बहुत जोर दिया तो प्लेन का क्रू अपने साथ वॉशरूम तक लेकर गया और दरवाजा खोलकर अंदर धकेल दिया।

लोगों ने बताया कि उन्हें बहुत थोड़ा सा खाना दिया गया, जिसे हाथ बांधकर ही खाना पड़ा। डिपोर्ट किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे। अमेरिका से भारत के बीच प्लेन ने चार जगह रीफ्यूलिंग के लिए स्टॉप लिया, लेकिन अंदर बैठे लोगों को प्लेन से निकलने की इजाजत नहीं थी।

अमेरिकी सेना ने एक लाइन में चेन से बंधे भारतीयों को प्लेन में चढ़ाया।
अमेरिकी सेना ने एक लाइन में चेन से बंधे भारतीयों को प्लेन में चढ़ाया।
अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर सेंट एंटोनियो एयरबेस से टेक ऑफ करता अमेरिकी मिलिट्री विमान।
अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर सेंट एंटोनियो एयरबेस से टेक ऑफ करता अमेरिकी मिलिट्री विमान।
कल अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध अप्रवासी गुजरात पहुंचे।
कल अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध अप्रवासी गुजरात पहुंचे।

लोगों ने जैसा बताया, आर्टिस्ट संदीप पाल ने उसे स्कैच के जरिए दिखाया है…

लोगों को मिलिट्री प्लेन में सवार होने से पहले ही हथकड़ी और बेड़ियां पहना दी गईं।
लोगों को मिलिट्री प्लेन में सवार होने से पहले ही हथकड़ी और बेड़ियां पहना दी गईं।
लोगों की गुजारिश के बावजूद हथकड़ी नहीं खोली गई, उन्हें इसे पहने हुए ही खाना खाना पड़ा।
लोगों की गुजारिश के बावजूद हथकड़ी नहीं खोली गई, उन्हें इसे पहने हुए ही खाना खाना पड़ा।
लोगों को टॉयलेट जाना होता तो स्टाफ ही उन्हें लेकर जाता और वापस सीट पर बैठा देता था।
लोगों को टॉयलेट जाना होता तो स्टाफ ही उन्हें लेकर जाता और वापस सीट पर बैठा देता था।
अमेरिका से करीब 40 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने पर लोगों की हथकड़ियां खोली गईं।
अमेरिका से करीब 40 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने पर लोगों की हथकड़ियां खोली गईं।

पंजाब के 30 और हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग

प्लेन में पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। अमेरिका के 45 अफसर इन्हें लेकर भारत आए। 11 क्रू मेंबर भी साथ थे।

अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के बताया कि इन लोगों का वैरिफिकेशन करके इमिग्रेशन और कस्टम क्लियरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। इन 104 अवैध प्रवासी में से 48 की उम्र 25 साल से कम है। 13 नाबालिग हैं, जिनमें 4 साल का बच्चा भी है।

अमृतसर पहुंचने वाले पंजाब के लोगों को पुलिस की गाड़ियों से उनके घर भेजा गया। बाकी राज्यों के लोगों को फ्लाइट के जरिए भेजा गया। ये सभी अमेरिका समेत 20 देशों में कभी नहीं जा पाएंगे।

अमेरिकी सैन्य विमान 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था।
अमेरिकी सैन्य विमान 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था।

अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान भेजा

यूएस मिलिट्री का यह विमान भारतीय समय के मुताबिक, 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया।

इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया है। इन्हें भारत भेजा जाएगा। 186 भारतीयों को डिपोर्ट करने वाली लिस्ट भी सामने आई थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी बचे लोग कहां हैं और कब डिपोर्ट किए जाएंगे।

ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

इस प्लेन से अवैध अप्रवासियों को भेजने का खर्च चार्टर्ड प्लेन से लगभग छह गुना ज्यादा है।
इस प्लेन से अवैध अप्रवासियों को भेजने का खर्च चार्टर्ड प्लेन से लगभग छह गुना ज्यादा है।

अवैध अप्रवासियों को क्यों निकाल रहे ट्रम्प

ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके अवैध अप्रवासियों की एंट्री बैन करने का ऐलान किया था। ट्रम्प ने चुनाव कैंपेन में भी अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया था।

उन्होंने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने को कहा था। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अमेरिका में अवैध तरीके से घुसकर अपराध करते हैं। यहां नौकरियों के बड़े हिस्से पर अप्रवासियों का कब्जा है, इससे अमेरिकी लोगों को नौकरी नहीं मिलती।

ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कानून ‘लैकेन रिले एक्ट’ पर साइन किए। इस कानून के तहत फेडरल अधिकारियों को उन अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेकर डिपोर्ट करने का अधिकार है, जो किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘लैकेन रिले एक्ट’ पर साइन किए। इस एक्ट के तहत अवैध अप्रवासियों को निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘लैकेन रिले एक्ट’ पर साइन किए। इस एक्ट के तहत अवैध अप्रवासियों को निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

पीएम मोदी 12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे

अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार 19 हजार अवैध प्रवासी भारतीय डिपोर्ट होंगे। ट्रम्प ने ये कार्रवाई ऐसे समय की है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिन की यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं। 13 फरवरी को पीएम की ट्रम्प के साथ वार्ता प्रस्तावित है।

वहीं पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अमृतसर एयरपोर्ट जाकर पंजाब के डिपोर्ट लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा- PM नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनके दोस्त हैं। वे उनका प्रचार भी करने गए थे। वे ट्रम्प से मिलकर इसका हल निकालें।

अमेरिका समेत 20 देशों में कभी नहीं जा पाएंगे इन सभी के बायोमीट्रिक स्कैन लिए गए हैं। भविष्य में अगर ये वैध दस्तावेज पर भी अमेरिका जाने का प्रयास करेंगे तो वीजा नहीं मिलेगा। कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत 20 अन्य देशों में भी नहीं जा पाएंगे, क्योंकि अमेरिका की वीजा नीति करीब 20 देश फॉलो करते हैं।

Related Articles