[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार को मिला शक्ति गौरव अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार को मिला शक्ति गौरव अवार्ड

डॉ. जुल्फिकार को मिला शक्ति गौरव अवार्ड

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर देश-विदेश में पिछले कई सालों से शोध कार्य करने वाले शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान राष्ट्रीय वेलफेयर फाउण्डेशन जयपुर की ओर से राधाकृष्ण सभागार भवन मे आयोजित भव्य विद्वत सम्मान समारोह के अन्तर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समर्पण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दौलत राम माल्या, संस्था के संस्थापक रामजी चंद्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक, डाॅ. अश्विनी जोजरा, पुर्णिमा पाठक सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पगड़ी दुपट्टा पहना कर सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्हें यह सम्मान विवेकानंद पर शोध एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है उल्लेखनीय है कि शोधकर्ता डाॅ. जुल्फिकार को इससे पहले भी देश-विदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा, समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक सृजन व रिसर्च कार्यों के लिए अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं । इस वि‌द्वत सम्मान समारोह में बच्चों की शिक्षा, संरक्षण, अधिकार, चिकित्सा, कला, साहित्य, संस्कृति, शोध एवं समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 56 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin