[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन:कहा- अमेरिका ने भारतीयों को अपमानित कर निकाला; पीएम के खिलाफ की नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन:कहा- अमेरिका ने भारतीयों को अपमानित कर निकाला; पीएम के खिलाफ की नारेबाजी

सीकर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन:कहा- अमेरिका ने भारतीयों को अपमानित कर निकाला; पीएम के खिलाफ की नारेबाजी

सीकर : अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने और अमानवीय व्यवहार करने के विरोध में सीकर जिला कांग्रेस की और से कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

पुतला फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
पुतला फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- अमेरिकी का भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में व्यापक शर्म और गुस्सा है। यह पहली बार है, जब अमेरिकी सैन्य विमान के जरिए भारतीय प्रवासियों को देश वापस भेजा है। जिन भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, उनके हाथों में हथकड़ी लगाकर उन्हें अपमानित किया गया है। लोगों की इन तस्वीरों को देखकर उन्हें काफी पीड़ा हुई है।

कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए।
कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए।

जिलाध्यक्ष ने कहा – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना कहते हैं कि भारत का देश और दुनिया में डंका बज रहा है। कांग्रेस पूछना चाहती कि क्या भारत के अपमानित होने का ये ही डंका बज रहा है। हाथों में बेड़ियां और जंजीरें डालकर जिस तरीके से उन्हें यहां लाया गया। यह हमारे देश के लिए शर्मनाक है।

इस घटना से हमारे देश की साख अन्य देशों में गिरी है। जब कोलंबिया देश का राष्ट्रपति खड़े होकर बोल सकता है कि हम अपने देश के नागरिकों का अपमान सहन नहीं करेंगे तो क्या नरेंद्र मोदी जी गूंगे थे। वे ऐसा नहीं बोल सकते थे। हम किसी भी कीमत पर देश के लोगों का अपमान सहन नहीं करेंगे। इस मौके प्रवक्ता गोविंद पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin